Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad Breaking: दिल्ली से पीलीभीत जा रही बस में घुसा ट्रक, मची चीख-पुकार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक बड़े और दर्दनाक सड़क हादसे की ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है। शुक्रवार सुबह मझोला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चालक, कंडक्टर समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया

।
​दिल्ली से पीलीभीत जा रही थी बस


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीलीभीत डिपो की यह रोडवेज बस सवारियों को लेकर दिल्ली से पीलीभीत की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

हायर सेंटर किए गए रेफर, लगा लंबा जाम


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के जरिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से कई यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
​इस बड़े सड़क हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है और सड़क से वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।