Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारी के नौकर से 19 लाख की लूट, जांच में कहानी पलटी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव के पास एक सर्राफ के नौकर ने चार अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू की नोंक पर 5.60 लाख रुपये नकद और 107.210 ग्राम सोने के आभूषण लूटने का दावा किया है। घटना की सूचना पर सीओ ठाकुरद्वारा और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन देर रात पुलिस को मिली तहरीर ने इस ‘लूट’ की पूरी कहानी को ही पलट कर रख दिया।

नौकर ने बताई लूट की यह कहानी शहर के पीतल नगरी निवासी शंकर कश्यप मंडी चौक स्थित ‘श्री बाला जी ज्वैलर्स’ (मालिक संग्राम पाटिल) के यहां पिछले पांच साल से काम करता है। शंकर के मुताबिक, रविवार को वह तगादा (वसूली) करने निकला था। शाम करीब 5:45 बजे उसने भोजपुर के महारानी ज्वैलर्स से 5 लाख रुपये नकद और 107.210 ग्राम सोना (कीमत करीब 13.40 लाख रुपये) लिया था। इसके बाद उसने डिलारी के एक अन्य सर्राफ से भी 60 हजार रुपये की वसूली की। उसका दावा है कि रात करीब 8 बजे लौटते समय दादूपुर गांव के पास खेतों से निकले चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और सारा कैश व सोना लूटकर जंगल की ओर भाग गए।

तहरीर में नौकर पर ही लगा नकदी और सोना गायब करने का आरोप पुलिस को शुरुआत से ही शंकर की कहानी में कई पेंच नजर आ रहे थे। मामले में नया मोड़ तब आया जब एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महारानी ज्वैलर्स के मालिक फिरोज खान ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें लूट का नहीं बल्कि खुद नौकर शंकर पर ही सोना और नकदी गायब करने (गबन) का आरोप लगाया गया है।

सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस लूट की सूचना और तहरीर में विरोधाभास होने के कारण पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस शंकर की दिनभर की गतिविधियों और घटना के बाद के घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। जिन सर्राफों से शंकर ने रकम और सोना लिया था, पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।