Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद: 18 लाख की लूट निकली झूठी, नौकर ने ही साथियों संग रची थी साजिश; 3 गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में 18 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने के आभूषणों की कथित लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लूट की यह वारदात किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि घर के नौकर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। घटना को लूट का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से खुला राज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर भोजपुर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने 14 सितंबर 2026 को दर्ज मुकदमे (संख्या 394/26) की जांच शुरू की थी। घटनास्थल के निरीक्षण, शिकायतकर्ता व अन्य लोगों से गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों को जब आपस में जोड़ा गया, तो लूट की पूरी कहानी फर्जी निकली और नौकर की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

5.60 लाख नकद और लाखों के जेवर बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 5 लाख 60 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही करीब 13.40 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण (तीन सोने के हार और एक माथे का टीका, कुल वजन 107.21 ग्राम) तथा दो सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में होंगे पेश पुलिस ने इस कथित लूट की साजिश रचने वाले नौकर शंकर और उसके दो साथियों मनीष व हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने पहले किसी अन्य वारदात को तो अंजाम नहीं दिया है।

खुलासे में पुलिस टीम की अहम भूमिका इस सनसनीखेज मामले के खुलासे में भोजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल प्रवेश कुमार, समीर तोमर और जितेंद्र कुमार सहित एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।