Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: लालपुर गोसाई में 3 घंटे तक छत पर घूमा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। ताजा मामला लालपुर गोसाई गांव का है, जहां मंगलवार (3 सितंबर) रात करीब 9:45 बजे कब्रिस्तान के पास एक घर की छत पर तेंदुआ दिखाई दिया। यह तेंदुआ लगभग तीन घंटे तक छत पर बेखौफ घूमता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है।

कार सवार ने बनाया वीडियो तेंदुए के छत पर घूमने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी स्थानीय निवासी ने कार से गुजरते समय अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया था। वीडियो में तेंदुआ स्पष्ट रूप से छत पर टहलता हुआ नजर आ रहा है।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि पिंजरे में चारे के रूप में सिर्फ ‘मुर्गा’ रखकर खानापूर्ति की जा रही है, जो एक वयस्क तेंदुए को पकड़ने के लिए नाकाफी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पिंजरे में बड़े जानवर (जैसे बकरी या बछड़ा) को चारे के रूप में रखा जाए।

एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों में तेंदुआ हैरानी की बात यह है कि उसी दिन सुबह ठाकुरद्वारा के ही सहसपुरी गांव में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि रात में लालपुर गोसाई गांव में दूसरे तेंदुए की दस्तक ने इलाके की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार तेंदुओं के मूवमेंट से ग्रामीणों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।