Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद: ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा गंज बाजार, रामगंगा विहार कोसी घाट पर हुआ प्रतिमा विसर्जन

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: शहर में गणेश उत्सव की धूम है। शनिवार को उत्सव के पांचवें दिन गंज बाजार स्थित गणेश चौक पर बप्पा के भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा, जिसके बाद विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

भक्तिमय माहौल और भंडारे का आयोजन गणेश चौक पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा बाजार ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजता रहा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विसर्जन यात्रा गणेश चौक पर महाआरती के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए रामगंगा विहार स्थित कोसी घाट ले जाया गया। इस विसर्जन यात्रा में महिलाओं और युवाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों पर झूमते हुए भक्तों ने ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रुककर गणेश प्रतिमा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

कोसी घाट पर नम आंखों से विदाई रामगंगा विहार के कोसी घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं ने एक बार फिर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। भक्तों ने विघ्नहर्ता से अपने परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गणेश उत्सव के पांचवें दिन हुए इस विसर्जन कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, शहर के अन्य स्थानों और पांडालों में गणेश चतुर्थी का उत्सव अभी भी जारी है और रोजाना धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।