मुरादाबाद : बिलारी में नवनिर्मित कोतवाली भवन का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: बिलारी में नवनिर्मित कोतवाली भवन के हैंडओवर से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों व आमजन के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

सुविधाओं और शेष कार्यों की परखी प्रगति निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने प्रशासनिक कक्षों, पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए आवास (बैरक) एवं अन्य सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भवन में शेष बचे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन को हैंडओवर किए जाने से पहले सभी जरूरी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने भवन में बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की टेस्टिंग पूरी करने को कहा, ताकि कोतवाली का संचालन शुरू होने के बाद पुलिस स्टाफ और फरियादियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही कार्यदायी संस्था इसे पुलिस विभाग को हैंडओवर कर देगी। नए भवन में आधुनिक एवं तकनीकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी, बल्कि आम जनमानस की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक बेहतर वातावरण भी मिल सकेगा।