सुहागरात की सेज पर पहुंचते ही आधी रात को दो बजे निकली दुल्हन की चीख, वजह जानकर उड़ गये होश

 
Suhagrat

Photo Credit:

Mainpuri News:एक मामला हैरान कर देने वाला आया है एक दुल्हन जैसे ही सेज पर पहुंची उसकी चीख निकल गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर आये और मामले की जानकारी करी तो सबके होेश उड़ गये । दुल्हन चीख-चीखकर कह रही थी कि मेरा पति नपुंसक है। मैं इसके साथ नहीं रहूंगी। रात साढ़े तीन बजे दुल्हन ने फोन करके मायके पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। पहले घर में समझौते के प्रयास हुए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। 

मामला यूपी के मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर का है। जानकारी के अनुसार यहां के निवासी दीपेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह शाक्य की शादी 2 मार्च को सुधा पुत्री नेकराम शाक्य निवासी निलोई जसवंतनगर इटावा के साथ हुई थी। 3 मार्च को दीपेंद्र दुल्हन सुधा को विदा कराकर घर ले आया।  करीब सुधा पति के पास कमरे में पहुंच गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने मायके फोन किया तो 20-22 लोग सुबह तड़के ससुराल पहुंच गए और सुधा को जबरन ले जाने लगे। 


सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। जहां समझौते के प्रयास हुए। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दीपेंद्र और दुल्हन के पिता नेकराम ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी और आभूषणों के साथ दुल्हन के मायके जाने की बात कही। कहा गया कि अब इस मामले का बाद में समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दुल्हन को मायके पक्ष के साथ भेज दिया गया है। 

From Around the web