Uttarakhand Government Advertisement

Petrol price-आज मिली राहत पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, इस कंपनी ने घटाई कीमतें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

petrol price-भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल कीमतों में कटौती कर दी है। नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर घटा दी है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से सस्ता हुआ कच्चा तेल
बताते चलें कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बार फिर कच्चे तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू हो गई है। सप्लाई में रुकावटों की चिंता कम होने से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

देशभर में 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप ऑपरेट करती है कंपनी
इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि नायरा एनर्जी के देशभर में 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं और इन सभी पेट्रोल पंप पर इस ताजा कटौती के बाद नई दरें आज से लागू हो गई हैं। अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स, जैसे वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) के आधार पर पंप पर असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है।

सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक नहीं घटाई कीमतें
सरकारी तेय कंपनियां- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) देशभर में 90,000 से भी ज्यादा पेट्रोल पंप चलाते हैं। बताते चलें कि भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है और इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप इन 3 सरकारी कंपनियों के हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद 7.50 रुपये तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बताते चलें कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद नायरा एनर्जी ने सरकारी कंपनियों से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं। नायरा एनर्जी के बाद सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की।