Psycho Poonam–सोनीपत : सोनीपत के भावड़ गाँव की रहने वाली पूनम को बरोदा थाना पुलिस ने पानीपत कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और बरोदा थाना पुलिस ने तीन दिन तक पूनम से पूछताछ की और कल उसका रिमांड होने पर उसे कल जेल भेज दिया। पूनम से तीन दिन तक गहनता से पूछताछ की गई। पहले पूनम को गांव भावड ले जाया गया। जहां पहले दिन पूनम के साथ क्राइम सीन दोहराया गया और उसके बाद मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूछताछ हुई।
आपको बता दें कि सुंदर बच्चियों को देखकर उसका दिमागी संतुलन खराब हो जाता था, जिसके बाद पहले उसने अपनी ननद की बेटी इशिका को मौत के घाट उतारा। उसके बाद उसने 8 मिनट बाद शुभम को पानी की टंकी में छोड़ दिया। शुभम उस दौरान सो रहा था, पुलिस मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूनम से पूछताछ हुई और अब पुलिस मनोचिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एसीपी गोहाना राहुल देव ने बताया कि पूनम का तीन दिन का रिमांड पूरा हो गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका सुंदर बच्चियों को देखकर दिमाग खराब हो जाता था। क्राइम सीन टीम के साथ हत्याकांड दोहराया गया। इशिका की हत्या के बाद शुभम की आठ मिनट बाद हत्या हुई और मनोचिकित्सक के साथ पूछताछ हुई है, उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
- बैंक कब-कब बंद रहेंगे: दुर्गा पूजा से छठ तक छुट्टियों की पूरी सूची
- 15 अक्टूबर से UPI का नया नियम: ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक की जेब पर क्या असर होगा
- दिवाली-छठ के लिए Railway का बड़ा तोहफा: 12,000 से ज्यादा Special Trains, रिटर्न टिकट पर 20% छूट
- दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा: AQI बिगड़ा, GRAP के नियम क्या कहते हैं — जानिए बचाव के उपाय
- रजनीकांत की Jailer 2 की हिंदी रिलीज़ पर मेकर्स की सफाई, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में

