मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ
Republic Day 2026: मुरादाबाद (रिजर्व पुलिस लाइन्स): गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुरादाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन्स का ग्राउंड देशभक्ति के रंगों और पुलिस के अनुशासन से सराबोर नजर आया। यहाँ आयोजित भव्य परेड समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल द्वारा मान-प्रणाम ग्रहण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
हर्ष फायरिंग और कदमताल ने मोहा मन
मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस के जवानों ने शानदार मार्च पास्ट किया। मंच के सामने से गुजरते हुए जवानों के सधे हुए कदमों और ‘हर्ष फायरिंग’ (Celebratory Firing) की गूंज ने वहां मौजूद हर व्यक्ति में जोश भर दिया। इसके बाद एसएसपी और मुख्य अतिथि ने सभी को कर्तव्यपरायणता, देश की अखंडता और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इन अधिकारियों को मिला सम्मान
समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया:
- प्रथम कमांडर: राजेश कुमार (क्षेत्राधिकारी हाईवे)
- द्वितीय कमांडर: रविन्द्र प्रताप सिंह (निरीक्षक)
- तृतीय कमांडर: उप-निरीक्षक अमित कुमार
दिग्गज अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मंडल और जिले के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, जिलाधिकारी अनुज कुमार, एसपी ग्रामीण कु. आकाश सिंह और एसपी सिटी कु. रणविजय सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

