Uttarakhand Government Advertisement

बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पंडाल को रौंदा, पूजा कर रहे बच्चे समेत 3 लोगों की मौत CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

अमरोहा: जनपद के देहात थाना क्षेत्र में काठ रोड पर एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक मंदिर के बाहर लगे पंडाल में जा घुसा। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पेड़ से टकराकर पंडाल में घुसा बेकाबू ट्रक

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखिलेश भदोरिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा काठ रोड पर स्थित चक छावी गांव में हुआ है। एक ट्रक उमरी कलां (मुरादाबाद) की तरफ से आ रहा था, जो अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराया और फिर मंदिर के बाहर पूजा-पाठ कर रहे लोगों की भीड़ में जा घुसा।

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है, जिससे पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रक सीज, फरार ड्राइवर की तलाश तेज

एएसपी भदोरिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी सीज कर लिया है। हादसे के बाद से आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान अमरोहा देहात क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे और तीन लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना का संज्ञान लिया है।

  • मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
  • उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत-बचाव कार्य तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का तत्काल और समुचित इलाज सुनिश्चित करवाने को कहा है।
  • साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मृतकों के परिजनों से सीधा संवाद बनाएं और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराएं।