Uttarakhand Government Advertisement

UP News-प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, स्टोरी जानकर रहे गया हर कोई हैरान

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

UP News एटा। जिले के के जैथरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गड़िया सुहागपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक दीपक और युवती शिवानी की हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक महीने पहले ही प्रयागराज के एक मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद से परिजन काफी नाराज चल रहे हैं। वहीं दोनों की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीपक अपनी शिवानी से मिलने उसके घर गया था। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।

पहले भी हो चुका था समझौता


मामले को लेकर पूर्व में कन्नोज जिले के एक थाने पर दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह-समझौता भी कराया गया था। इसके बाद पारिवारिक दबाव के चलते शिवानी कुछ समय से अपनी बहन के घर रह रही थी। करीब तीन दिन पहले ही वह गांव वापस लौटी थी। इसके बाद रविवार की शाम को शिवानी के परिजनों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज सीओ नितीश गर्ग, जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को दीपक व शिवानी के शव घर की छत पर पड़े मिले।

एक महीने पहले की थी शादी


फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाने शुरू कर दिए। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल पर भी गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।