UP School Timings Changed : सरकार ने स्कूलों का बदला समय अब इस समय खुलेेंगे

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP School Timings Changed : लखनऊ/यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। ‘हीटवेव’ (लू) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाकर उनकी सुरक्षित पढ़ाई सुनिश्चित करना है।

क्या है नया टाइम-टेबल?

उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल की ओर से राज्य के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए आदेश के अनुसार समय-सारिणी इस प्रकार रहेगी:

  • छात्र-छात्राओं के लिए: बच्चे अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
  • प्रार्थना और योगाभ्यास: स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा और योगाभ्यास का समय 07:30 बजे से 07:40 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • मध्यावकाश (लंच ब्रेक): बच्चों के लिए लंच ब्रेक सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा।
  • शिक्षकों के लिए नियम: विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। बच्चों की छुट्टी होने के बाद वे अपने शैक्षिक, प्रशासकीय और अन्य लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।

प्राइवेट स्कूलों के लिए क्या हैं निर्देश?

जारी किए गए आदेश में मान्यता प्राप्त (प्राइवेट) विद्यालयों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। निर्देश में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन और समय-सारिणी को लेकर वहां की ‘विद्यालय प्रबंध समिति’ (Management Committee) परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लेने के लिए पूरी तरह से अधिकृत होगी।

बता दें कि यह निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के 27 फरवरी 2026 को जारी पत्र का संज्ञान लेते हुए जारी किया गया है, जिसमें विद्यालयों में लू-प्रकोप से राहत के उपाय करने को कहा गया था।