UPSSSC PET Answer Key 2026 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 आज, 25 अक्टूबर को दो शिफ्टों में संपन्न हुई। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 35.42 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों को अब आंसर-की का इंतजार है। कोचिंग संस्थानों की ओर से अनऑफिशियल आंसर-की जारी की जा रही है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। हालांकि अंतिम और मान्य आंसर-की वही होगी जो आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी करेगा। ऑफिशियल आंसर-की परीक्षा के करीब एक हफ्ते बाद आने की उम्मीद है।
स्कोर निकालने का तरीका: परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का। सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। यानी अनुमानित स्कोर = सही उत्तरों की संख्या − (गलत उत्तरों की संख्या × 0.25)।
ऑफिशियल आंसर-की आने के बाद अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर जाकर PET 2026 के नोटिस में आंसर-की लिंक खोलकर मास्टर आंसर-की PDF देख सकेंगे। अगर किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो आयोग की ओर से तय समय-सीमा में प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी, जिसके लिए शुल्क भी देना होगा। आपत्ति की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

