UPSSSC PET Question Paper 2026 PDF Download लखनऊ। UPSSSC PET 2026 की परीक्षा आज 25 अक्टूबर को दो शिफ्टों में हुई। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों का पेपर दिया गया। कुल अंक 100 और समय 2 घंटे का था। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हुई।
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के फीडबैक के अनुसार आज की दोनों शिफ्टों का पेपर कुल मिलाकर Easy to Moderate रहा। सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स Easy to Moderate, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी Easy, प्रारंभिक गणित और रीजनिंग Easy to Moderate रहे, जबकि डेटा इंटरप्रिटेशन और ग्राफ वाले प्रश्नों में थोड़ा ज्यादा समय लगा। पेपर में करेंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता, हिंदी अनुच्छेद, ग्राफ और टेबल विश्लेषण के 10-10 प्रश्न, जबकि अर्थव्यवस्था, संविधान, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन और भूगोल के 5-5 प्रश्न पूछे गए।
प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर जाएं, होमपेज पर Exam Dashboard लिंक खोलें, UPSSSC PET Exam 2026 चुनें और प्रश्न पत्र लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें। बता दें कि PET 2026 की परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी होनी है, इसलिए आज का पेपर आगे की शिफ्टों में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए पैटर्न समझने में भी काम आएगा।

