Weather Update : आज रविवार (19 जुलाई) से देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, यानी बारिश हो सकती है। बीते कई दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान है, ऐसे में राहत मिलने के आसार है।
यूपी और बिहार में तेज बारिश का अलर्ट
यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर जैसे इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। तेज आंधी के दौरान रास्तों पर पेड़ गिरने की घटनाओं से सावधानी बरतनी चाहिए।
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से बंगाल तक बारिश
झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली में भी बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू में पर्यटकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Red Alert) है, जबकि कोलकाता और दक्षिण बंगाल के बाकी हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में भी बदलेगी मौसम
जम्मू-कश्मीर: जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान: जयपुर, जोधपुर और अजमेर में भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, जबलपुर में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है।
मॉनसून के इस मौसम में अचानक बदलाव आम बात आम है। कुछ राज्यों में बारिश राहत देती है तो कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश के जलते हालात खराब हो जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटक मौसम की ताजा जानकारी लेकर आगे बढ़े। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा टालें।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

