Uttarakhand Government Advertisement

पति ने खोला दरवाजा तो प्रेमी संग लिपटी मिली पत्नी, फिर हुआ ऐसा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

कुशीनगर। जिले में एक शख्स ने पत्नी को रंगेहाथ प्रेमी के साथ पकड़ लिया। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने पत्नी और उसके प्रेमी को पोल से बांध दिया। हालांकि अब पत्नी अपने प्रेमी संग जाने को तैयार है।

पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा।
कुशीनगररू जिले में विशुनपुरा थाने के दुदही नगर से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। चंडीगढ़ से मजदूरी कर लौटे युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। युवक चंडीगढ़ में मजदूरी करता था और अचानक भोर में घर पहुंच गया। दरवाजा खुलने पर उसने कमरे में पत्नी के साथ एक युवक को बिस्तर पर देखा, जिससे वह सन्न रह गया। जब पति ने उस युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो पत्नी बीच में आ गई और प्रेमी को छूने तक नहीं दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी महिला
परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। हालांकि कुछ देर बाद जब उन्हें खोला गया, तब भी महिला अपने प्रेमी से चिपकी रही। लोगों ने महिला के प्रेमी को पोल से भी बांध दिया, लेकिन प्रेमिका उससे अलग नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में प्रेमी की पहचान सौम्य वीर कश्यप के रूप में हुई, जो करीब 600 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर जिले के एक गांव का निवासी है। महिला मंजू देवी दो बच्चों की मां है, जिनमें एक बच्ची तीन वर्ष और दूसरी दो वर्ष की है।

पहले भी घर पर आ चुका था प्रेमी
जानकारी के मुताबिक करीब एक वर्ष से दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह पहले भी प्रेमी घर आया था, जिसे महिला ने अपने पति को “मौसी का बेटा” बताकर दो दिन तक घर में ठहराया था। उस समय पति को संदेह हुआ था, लेकिन पत्नी के जोर देने पर वह शांत हो गया और फिर चंडीगढ़ चला गया। महिला के सास-ससुर भी घर में रहते हैं, लेकिन दोनों मंदबुद्धि हैं। बुधवार को पति के अचानक लौटने से पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को सूचना दी गई। मायके वाले भी थाने पहुंचे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।