ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें
Join Now
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।
14 टीमों वाले इस वर्ल्ड कप में नया सुपर-7 चरण जोड़ा गया है। भारत को A1, ऑस्ट्रेलिया को A2 और पाकिस्तान को A3 सीड मिला है। सुपर-7 में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
इससे पहले भारतीय टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में 6 मैचों की वनडे सीरीज भी खेल सकती है।
स्रोत: 50News, CricketAddictor