Uttarakhand Government Advertisement

Rohit Sharma : रोहित शर्मा अचानक पहुंचे अस्पताल, फैंस को लगा झटका

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-Rohit Sharma :अब कप्तान रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के साथ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज में मैदान पर वापसी होती हुई दिखाई दे सकती है। वहीं रोहित शर्मा के एक वीडियो ने अब फैंस को थोड़ा परेशान करने का काम किया है, जिसमें रोहित देर रात अचानक अस्पताल पहुंचे।

रोहित क्यों पहुंचे अस्पताल?

वनडे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा देर रात अचानक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित को अस्पताल पहुंता देख फैंस थोड़े परेशान भी दिखे, हालांकि इस बात नहीं पता चल पाया है कि आखिर रोहित अस्पताल क्यों पहुंचे थे?

 

फैंस को रोहित की वापसी का इंतजार

रोहित शर्मा लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि रोहित अभी वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। रोहित ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। अब फैंस को एकबार फिर से रोहित की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करेंगे कप्तानी

टीम इंडिया को एशिया कप 2025 के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। जिसमें रोहित शर्मा एकबार फिर से भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। जिसको लेकर रोहित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट भी पास कर चुके हैं।