Uttarakhand Government Advertisement

“Gold Price Today”आज फिर सोना ओर देगा झटका, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News “Gold Price Today 23 april 2025” सोने की कीमतों में फिर एक बार बड़ी छलांग देखने को मिली है। आज यानी 22 अप्रैल को गोल्ड के दाम 3000 रुपये बढ़ गए हैं। इसी के साथ सोना 1 लाख रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। इस वजह से तमाम एक्सपर्ट्स को अपने अनुमान बदलने पड़े हैं। गोल्ड प्राइस में नरमी की बात करने वाले अब इसके तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान जता रहे हैं।

आज क्या है भाव?

आज सोने की कीमतों में 3000 रुपये की तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01,350 रुपये पहुंच गई है। जबकि कल इसका दाम 98,350 रुपये था। इस तरह, सोना एक लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है। वहीं, चांदी का भाव 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है।

बदल गई तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के ऐलान के बाद सोने की दौड़ती कीमतें कुछ देर के लिए थम गई थीं, क्योंकि टैरिफ को लेकर तस्वीर साफ हो गई थी। इस वजह से तमाम एक्सपर्ट्स सोने के सस्ता होने के अनुमान लगाने लगे, लेकिन गोल्ड प्राइस छोटे से ब्रेक के बाद इतनी तेजी से बढ़े कि सभी अनुमान गलत साबित हो गए। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहे टकराव के चलते सोने की कीमतों में फिर से तेजी आ रही है।

कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?

देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।

कौन तय करता है कीमत?
दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।

Leave a Comment