Uttarakhand Government Advertisement

इस जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news: अमृतसर । भारत-पाकिस्तान के बीच अब तनाव कम होता दिखाई दे रहा है, इसका असर बॉर्डर से सटे भारत के कई राज्यों में देखने को भी मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में सरकार ने आदेश जारी किया है कि बॉर्डर से सटे जिलों को छोड़कर सभी जिलों में स्कूलों को खोलने का ऐलान कर दिया है, तो वहीं, पंजाब के फिरोजपुर जिले में भी सभी स्कूल खुलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी बीच अमृतसर जिले में जिलाप्रशासन ने एक आदेश जारी कर स्कूल बंद रखने को कहा है।

आदेश में क्या कहा गया?
अमृतसर जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा,ष्भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार किसी भी प्रकार की इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, अमृतसर जिले की सीमा के भीतर सभी सरकारी/निजी/सहायता प्राप्त स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय/शैक्षणिक संस्थान 13.05.2025 को बंद रहेंगे।

क्या टीचर आ सकेंगे स्कूल?
आगे आदेश में कहा गया कि टीचर अपने घरों से ही विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रख सकते हैं। स्कूलों को भी निर्देश दिया कि 13 मई को किसी भी शिक्षक को स्कूल नहीं बुलाया जाना चाहिए। स्कूलों को पूरी तरह बंद रखा जाना चाहिए। ये आदेश तत्काल प्रभावी होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अमृतसर इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि अमृतसर में 9 मई से ही स्कूल बंद चल रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के इन जिलों में भी स्कूल बंद
जानकारी दे दें कि पाकिस्तानी बॉर्डर से सटे जम्मू कश्मीर के जिलों कुपवाड़ा, बारामुल्ला, बांदीपोरा में भी सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद रखे गए हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के गुरेज उप-मंडल में स्कूल बंद रहेंगे।

Leave a Comment