Hariyali Teej 2025 : Amroha News- अमरोहा। अमरोहा जिले के जोया रोड स्थित एक निजी बैंकट हॉल में शाम इनर व्हील कल्ब आफ अमरोहा द्वारा नई कार्यकारिणी का अधिष्ठान समारोह एवम् तीज समारोह का आयोजन गया। इस अवसर पर कार्यकम की मुख्य अतिथि एसोसिएशन ट्रेजरार विशाल प्रिया टंडन जी रही। पूर्व अध्यक्षा मंजू गोयल ने वर्तमान अध्यक्षा शर्मिला गुप्ता को कॉलर पहनाया। अध्यक्षा ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय करवाया। इस अवसर पर पीडीसी अचला टंडन को सम्मानित किया गया।
प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के पत्रकारों को भी गत वर्ष में किए गए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। तीज समारोह में नृत्य एवम् गीतों की धूम रही। तीज क्वीन का ताज कुमकुम माथुर के सर सजा। चटपटी हाऊजी, सरप्राइस, और मेहंदी टैटू प्रतियोगिता का आनंद सभी सदस्यों ने लिया। क्लब ISO द्वारा स्टाइलिश साड़ी मे रैम्प वॉक और वेजिटेबल से बनी पायल प्रतियोगिता करवाई।
क्लब द्वारा टोट बैग का मेगा प्रोजेक्ट करा गया सभी सदस्यों को नो प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत इनरव्हील ब्रांडिंग करते हुएं टोट बैग वितरित किए गए। गत वर्षों से जारी दो बच्चों के स्कूल की फीस भी क्लब ने दी।
डिस्ट्रिक्ट असेंबली से मिले 2024_25 के गिफ्ट और ट्राफी वितरित करी गई। रैम्प वॉक मे स्वाति,सब्जी से बनी पायल प्रतियोगिता में नीता माहेश्वरी प्रथम रही। इस अवसर पर डॉ हर्षिता, अंजुला अग्रवाल, इंदु, डॉ सीमा गर्ग, सीमा सिंह, रीना शेफाली,, सुप्रिया, सीमा जैन, दीपाली, अंजु अग्रवाल, बेला जैन, कुसुम पैसल शशि जैन, (नगर पालिका अध्यक्ष), सौम्या, ममता गोयल, अनामिका सिंह, टीना, विनीता गोयल, समस्त सदस्य उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन आशा मित्तल, एवं डॉ अंशू गर्ग ने किया।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

