Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News : ड्यूटी पर अनुपस्थित 4 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

“Amroha News” अमरोहा। जनपद अमरोहा की जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने वाले चार्ट सफाई कर्मचारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने विकासखंड गजरौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखेडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी वीर सिंह पुत्र शेर सिंह अनुपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने विकासखंड गंगेश्वरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोरारा में सफाई कर्मचारी मोहित कुमार पुत्र शिवचरन , ओर ग्राम फतेपुर खादर में सफाई कर्मचारी अमित कुमार पुत्र नरेश चंद्र ओर विकासखंड अमरोहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांस खेड़ी में सफाई कर्मचारी कुंवर सिंह पुत्र कैलाश चंद्र सभी चारों सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने बताया है कि ग्राम पंचायत में संचारी रोग नियंत्रण माह में अपने कार्यक्षेत्र से बिना सूचना अनुपस्थित रहे।

इसी के साथ उन्होंने कार्रवाई करते हुए चार सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने जनपद के सभी सफाई कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारी संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ग्राम पंचायत में समय से पहुंचकर साफ सफाई का कार्य करें।

उन्होंने कहा है कि ड्यूटी पर किसी प्रकार की भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि कोई भी सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ग्राम पंचायत में अनुपस्थित पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी की बड़ी कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

Leave a Comment