Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News-आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए पेड़ लगाना जरूरी : बलेश कुमार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Amroha News-आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए पेड़ लगाना जरूरी : बलेश कुमारअमरोहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘चौधरी कृपाल सिंह समिति, अमरोहा’ के तत्वावधान में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान कन्या पाठशाला हरियाणा एवं अशरफपुर में चलाया गया, जहां समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ पौधे रोपे।

पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पेड़-पौधों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समिति के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में बताया कि वृक्षारोपण से ही हमारा वातावरण शुद्ध रह सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से न केवल बढ़ता प्रदूषण कम होगा, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

दो दिवसीय चलेगा महाभियान आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई कि यह पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम दो दिवसीय रहेगा। इस अभियान में आसपास के विभिन्न गांवों के लोग और समिति के सदस्य बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस पुनीत अवसर पर मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चौधरी बलेश कुमार, समिति के सचिव राव इंद्रजीत सिंह, चौधरी कृपाल सिंह, गौरव कुमार ‘गोलू’, बीरबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजीव, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार और सुदेश कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं। साथ ही, सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण और रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।