बरेली: सिम बेचने के बहाने 17 साल के किशोर का अपहरण, 5 लाख फिरौती मांगी; 24 घंटे में झांसी से बरामद

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर देवेंद्र के अपहरण और 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। किशोर को झांसी के गुरसराय क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सिम बेचने के बहाने बुलाकर किया अगवा

आरोपियों ने सिम बेचने के बहाने किशोर को बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती की मांग के बाद किशोर के परिजनों में दहशत का माहौल था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नवाबगंज पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और झांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया। सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई और झांसी के गुरसराय से किशोर को सकुशल छुड़ा लिया गया।

वैगनआर कार और मोबाइल बरामद, 2 गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने एक वैगनआर कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुशवाहा और नीरज कुशवाहा के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। महज 24 घंटे के भीतर हुई इस कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी की हर ओर चर्चा हो रही है।