Uttarakhand Government Advertisement

होमगार्ड भर्ती में दौड़ते समय 5 अभ्यर्थी गश खाकर गिरे, दो के पैर में फ्रैक्चर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में अभ्यर्थियों के बेहोश होने और गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दौड़ते समय एक अभ्यर्थी की दुखद मौत के बाद, शनिवार को भी पांच अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गश खाकर मैदान में गिर पड़े।

अस्पताल में भर्ती, दो को फ्रैक्चर आनन-फानन में सभी पांचों बेहोश अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी क्राइम और भर्ती के नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र गंगवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन अभ्यर्थियों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, दो अभ्यर्थियों के पैरों में गंभीर चोट और फ्रैक्चर आया है, जिनका इलाज अभी चल रहा है।

पांचवें दिन 105 अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर भर्ती प्रक्रिया के पांचवें दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो दौड़ के लिए कुल 1050 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 995 अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचे। इनमें से 890 अभ्यर्थियों ने अपनी ताकत और स्टेमिना दिखाते हुए निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी कर ली। जबकि 105 अभ्यर्थी समय पर दौड़ पूरी करने में नाकाम रहे, जिसके चलते उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।