Uttarakhand Government Advertisement

बंदरों को भगाने के प्रयास में छत से गिरकर महिला की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

बिलारी (मुरादाबाद): तहसील बिलारी के जमालपुर गांव में शुक्रवार (18 सितंबर) को बंदरों को भगाने के प्रयास में छत से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतका के परिवार और गांव में मातम छा गया है।

डंडा छुड़ाने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर समीना (40-42 वर्ष) घर पर खाना बना रही थीं। गांव में बंदरों का आतंक था, जिन्हें भगाने के लिए वह डंडा लेकर छत पर गईं। इसी दौरान एक बंदर ने उनका डंडा पकड़ लिया। डंडा छुड़ाने की जद्दोजहद में समीना का संतुलन बिगड़ गया और वह 13-14 फीट ऊंची छत से सीधे नीचे खड़ंजे पर आ गिरीं।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और गंभीर रूप से घायल व बेहोश समीना को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया मृतका के पति रईस गांव में ही बेलदारी और मजदूरी का काम करते हैं। समीना की पांच संतानों में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनके निधन से घर में रह रहीं दो नाबालिग बेटियों (सिनाम और लबिश) और 5-6 साल के मासूम बेटे (दानिश) के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। अचानक हुए इस हादसे से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।