रिपोर्ट: मयंक त्रिगुण
मुरादाबाद-गांधी जयंती के पावन अवसर पर मुरादाबाद नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान की शुरुआत की है। मुरादाबाद के नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने वार्ड 19 से इस अभियान का शुभारंभ किया और खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ का संकल्प इस महाअभियान को विशेष रूप से ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ की थीम पर चलाया जा रहा है। इसके तहत मुरादाबाद के सभी वार्डों में एक ही दिन और एक ही समय पर एक घंटे के लिए स्वच्छता श्रमदान किया जाएगा, ताकि पूरे शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सके और आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी किया श्रमदान वार्ड 19 में अभियान की शुरुआत के दौरान नगर आयुक्त के साथ शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विधान परिषद सदस्य (MLC) गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह और नगर निगम के अन्य आला अधिकारियों ने भी सड़क पर उतरकर स्वच्छता श्रमदान किया और अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से भागीदारी की अपील की।