मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में बड़ा फेरबदल: DM ने 2 स्टेनो सहित 8 कर्मचारियों के किए ट्रांसफर

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए आठ कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे दो दिन के भीतर अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

स्थानांतरित कर्मचारियों की नई तैनाती सूची:

  • राजेश यादव: आशुलिपिक (स्टेनो), एसडीएम सदर से स्थानांतरित कर आशुलिपिक, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के साथ संबद्ध किए गए हैं।
  • पंकज सिंह: आशुलिपिक, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से आशुलिपिक, एसडीएम सदर के पद पर भेजे गए हैं।
  • अनिल सैनी: आबकारी सहायक को उनके मूल कार्य के साथ-साथ एडीएम (नगर) के पेशकार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • कुलदीप यादव: पेशकार, एडीएम (नगर) को अब जिलाधिकारी न्यायालय से संबद्ध किया गया है।
  • त्रिवेंद्र कुमार: एमजे तहसीलदार मुरादाबाद को जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
  • प्रशांत यादव: स्थानांतरणाधीन नायब नाजिर (तहसील बिलारी) को अब एमजे तहसीलदार सदर, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सचिन शर्मा: वरिष्ठ सहायक, अहलमद माल न्यायालय एसडीएम सदर से हटाकर संबद्ध न्यायालय एडीएम (न्यायिक), मुरादाबाद में तैनात किए गए हैं।
  • याचना सक्सेना: टंकण लिपिक को संबद्ध न्यायालय जिलाधिकारी, मुरादाबाद में भेजा गया है।

इस तबादला सूची में कुछ ऐसे कर्मचारी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही पटल (डेस्क) पर तैनात थे। कलेक्ट्रेट में अभी भी कई ऐसे कर्मचारी मौजूद हैं जो सालों से एक ही सीट पर जमे हैं और पदोन्नति (प्रमोशन) के बाद भी वही पटल संभाल रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया जा सकता है।