Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad news-सर्किट हाउस के सामने पीतल फर्म में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

> कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा से बुलानी पड़ीं दमकल की गाड़ियां, दो घंटे में पाया काबू

मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के सामने निर्यात नगर स्थित एक पीतल फर्म में बुधवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लपटें देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। हालात बेकाबू होते देख कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कर्मचारियों के जाने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मानसरोवर निवासी गोपाल मेहता की निर्यात नगर में ‘कन्हैया लाल ओवरसीज’ नाम से फर्म है, जहां मुख्य रूप से ट्रॉफियां बनाई जाती हैं। बुधवार शाम को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी घर जा चुके थे और मौके पर सिर्फ सुरक्षा गार्ड ही मौजूद थे। रात 11 बजे अचानक फर्म से धुआं उठने लगा। जब तक गार्ड कुछ समझ पाते, आग ने भयंकर रूप ले लिया और पूरी फर्म में फैल गई।

गार्ड्स ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के शुरुआती इंतजाम भीषण आग के आगे नाकाफी साबित हुए, जिसके बाद अन्य इलाकों से दमकल की गाड़ियां मंगवाकर आग बुझाई गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त फर्म में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।