Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में खेत में सब्जी तोड़ रही 50 वर्षीय महिला से रेप बेटे ने आरोपी को रंगेहाथ दबोचा!

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद/डिलारी: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां डिलारी थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े उस वक्त हवस का शिकार बनाया गया, जब वह अपने खेत में काम कर रही थी। हालांकि, परिजनों की मुस्तैदी के चलते आरोपी मौके से भागने में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

सब्जी तोड़ते वक्त डरा-धमकाकर की वारदात

पीड़ित महिला के बेटे द्वारा डिलारी थाने में दी गई पुलिस शिकायत के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। 50 वर्षीय पीड़िता अपने गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित खेत में सब्जियां तोड़ने गई थी। इसी दौरान रोशनपुर तेलीपुरा का रहने वाला आरोपी अनीस अहमद वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़ा बेटा, मौके पर पकड़ा गया आरोपी

वारदात के दौरान जब महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो पास ही मौजूद उसका बेटा और भाभी आवाज सुनकर तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। परिजनों को अपनी तरफ आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन बेटे और भाभी ने उसे वहीं खेत में घेरकर दबोच लिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस का एक्शन: केस दर्ज, आरोपी हिरासत में

सूचना मिलते ही डिलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों द्वारा पकड़े गए आरोपी अनीस अहमद को अपनी कस्टडी में ले लिया। इस पूरे मामले पर मुरादाबाद के एसपी देहात (SP Dehat) कुंवर आकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला के बेटे की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस अहमद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।