Uttarakhand Government Advertisement

sambhal news : तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: sambhal news : संभल। प्रेमी के लिये प्रेमिका ने अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई। हालांकि बच्चे भी महिला से लिपटकर रोये लेकिन वह नहीं मानी। महिला पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का जनपद बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह महिला तीन बच्चों की मां है। जिनमें दो बेटे और बेटी है। ससुराल वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। करीब दो महीने पहले महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

 

जिसके बाद ससुराल वालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने बहजोई थाना क्षेत्र से महिला को बरामद कर लिया। इस बीच प्रेमी भाग गया। पुलिस महिला को थाने ले आई तो उसने प्रेमी को भी बुला लिया। जिसके बाद महिला के मायके वाले और परिजन भी पहुंच गए।

 

पंचायत में पुलिस और परिजनों ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। बच्चे भी महिला से लिपटकर रोए पर उसका दिल नहीं पसीजा। देर रात पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए महिला को प्रेमी के साथ जाने दिया।

Leave a Comment