Uttarakhand Government Advertisement

₹500 Crore Package: Lucknow के Sarojininagar में Elevated Road, AI City और Aero City को मिलेगी नई रफ्तार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ, 5 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरोजनीनगर के विकास को नई गति मिल रही है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और सरोजनीनगर के विकास में निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विकास के अगले चरण का रोडमैप भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

इस रोडमैप में तेजी से विकसित हो रहे पंडित खेड़ा, गौरी, नीलमथा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के विशेष अवस्थापना विकास पैकेज का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा 10 प्रमुख नालों के निर्माण, अवध विहार योजना और अंसल API की शहीद पथ से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रैम्प का प्रस्ताव भी रखा गया है।

बंगला बाजार से बिजनौर रोड की दिशा में एलिवेटेड रोड, अमौसी एयरो सिटी और नादरगंज AI सिटी की प्रगति में तेजी, बंथरा में विशिष्ट मंडी स्थल तथा ‘विरासत-ए-खालसा तीर्थस्थल’ को राज्य कार्ययोजना 2026-27 में शामिल करने के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखे गए।

मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और प्रस्तुत प्रस्तावों पर संज्ञान लिया। सरोजनीनगर क्षेत्र के निवासियों के लिए यह खबर इसलिए खास है क्योंकि एलिवेटेड रोड और कनेक्टिविटी परियोजनाएं रोजमर्रा के आवागमन को आसान बनाएंगी।