Uttarakhand Government Advertisement

char-dham-yatra-2025 : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth news, char-dham-yatra-2025 गंगोत्री धाम के कपाट आज बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर के माध्यम से मंदिर में फूल भी बरसाए गए।

char-dham-yatra-2025 :1 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

पूजा के दौरान 1 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना की। गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 पर खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम पर 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं।

char-dham-yatra-2025 :11:55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे

बता दें कि वहीं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के आगमन और मां यमुना के मायके खरसाली गांव में यमुना जी की विदाई की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी अवसर पर कई पर्यटक पहले से ही आ चुके हैं। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली आज सुबह 8:30 बजे सुबह खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी और धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 11:55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

char-dham-yatra-2025 :चारधाम यात्रा मार्ग में 624 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

इस बार पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसलिए प्रशासन ने ये नियम बनाए हैं। इस बार यात्रा मार्ग पर कुल 624 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है।

यात्रा मार्ग पर नौ एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इस साल पहली बार 10 अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यातायात प्लान को लेकर बार बड़ी तैयारियों का दावा किया गया है।

Leave a Comment