Uttarakhand Government Advertisement

आज देहरादून के परेड ग्राउंड में जलेगा 181 फीट का रावण, रिमोट से होगा दहन

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now
देहरादून, 20 अक्टूबर: विजयादशमी के अवसर पर आज राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित 79वें दशहरा महोत्सव में इस बार रावण का दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा, जो आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण है।

कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल के अनुसार रावण के पुतले में 10 बम लगाए गए हैं और दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा। पिछले साल रावण का पुतला 165 फीट का था, इस बार ऊंचाई बढ़ाकर 181 फीट की गई है। यह उत्तराखंड का सबसे ऊंचा रावण पुतला बताया जा रहा है। इसके साथ 70-70 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी तैयार किए गए हैं। पुतलों के निर्माण और आतिशबाजी पर करीब 21 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

कार्यक्रम के अनुसार श्री गोपीनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 5:30 बजे लंका दहन, 6:05 बजे रावण दहन और शाम 6:30 से 7:30 बजे तक भव्य आतिशबाजी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भीड़ को देखते हुए शाम 4 बजे के बाद परेड ग्राउंड में नए लोगों का प्रवेश बंद रहेगा। 21 अक्टूबर को भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्रोत: बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की घोषणा और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों पर आधारित