हरिद्वार: बाबा नीम करौली के जीवन और उनके संदेशों पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर में दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास मात्र 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस आध्यात्मिक फिल्म ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की शानदार कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता और दर्शकों से मिले अपार प्रेम के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ईश्वर और संतों का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार पहुंची थीं।
इस दौरान स्वामी कैलाशानंद महाराज ने अनुप्रिया नागर और उनके परिवार को फिल्म की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, महान संतों के जीवन और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित ऐसी सकारात्मक फिल्में आज के समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

