बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 1000 करोड़ का लेन-देन प्रभावित; ‘5-डे बैंकिंग’ की मांग

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल के तहत पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण शहर के बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा, जिससे बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा।

1000 करोड़ का कारोबार प्रभावित, ग्राहक हुए परेशान मुरादाबाद शहर के विभिन्न बैंकों में प्रतिदिन करीब 1,000 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है, जो हड़ताल के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा। नकदी जमा करने, निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे व्यापारियों, वेतनभोगियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब लोगों को अपने जरूरी भुगतान के लिए अगले कार्यदिवस का इंतजार करना होगा।

पांच दिवसीय बैंकिंग और प्रोत्साहन योजना में संशोधन की मांग प्रदर्शन में पीएनबी, एसबीआई, केनरा बैंक, प्रथमा बैंक, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्ष नवनीत कुमार, सचिव एसपी सिंह और सुरभि शर्मा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रमुख रूप से दो मांगें रखीं:

  • 5-डे बैंकिंग: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (5-Day Banking) की व्यवस्था जल्द लागू की जाए।
  • प्रोत्साहन योजना में बदलाव: सरकार एकतरफा और भेदभावपूर्ण लाभ आधारित प्रोत्साहन योजना के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाए और यूनियंस से वार्ता कर इसमें उचित संशोधन करे।

प्रदर्शन के दौरान मयंक गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप सिंह, महेश चौहान, नवीन सैनी, प्रेम सिंह अधिकारी, राहुल यादव और लवनीश भटनागर आदि कर्मचारी व अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।