Uttarakhand Government Advertisement

Weather Alert: पहाड़ों में भारी बारिश, 6 अक्टूबर से मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि — IMD Forecast

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: मानसून की वापसी के बीच पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना है, जबकि 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अत्यंत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) हो सकती है।

IMD ने 6 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और राजस्थान में ओलावृष्टि (Hailstorm) की आशंका भी जताई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। दिल्ली-NCR में आज (5 अक्टूबर) मौसम शुष्क और धूप भरा रहेगा, लेकिन 6 से 8 अक्टूबर तक राजधानी में भी बारिश संभव है।

दूसरी तरफ, अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और शेष उत्तराखंड से और पीछे हट सकता है। पहाड़ी जिलों में रहने वालों और पहाड़ों की ओर सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज बारिश के दौर में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ जाता है।

IMD ने लोगों से अपील की है कि आंधी-बारिश के दौरान खुले मैदानों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें और यात्रा से पहले ताज़ा मौसम बुलेटिन जरूर देख लें।

स्रोत: IMD