Uttarakhand Government Advertisement

पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची केदारघाटी, लगे जयकारें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, केदारनाथ । आज भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की। पहली बार केदारनाथ आए बैंगलोर के सनी कुमार ने बताया कि पूरे ट्रैक में सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे ट्रैक में साफ सफाई रखी गई है, भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्यों को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है।

मथुरा से आए शुभम ने बताया कि केदारनाथ आते समय संपूर्ण मार्ग में उन्हें पानी एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं मिली। उत्तर प्रदेश से आए विकास ने कहा कि वो बीते 4 सालों से लगातार केदारनाथ आ रहे हैं, इस वर्ष भी व्यवस्था बहुत अच्छी है। परिसर में भंडारों की भी व्यवस्था अच्छी है। उन्होंने केदारनाथ में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। नोएडा के मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया और कहा कि केदारनाथ परिसर में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे हमारे मन में बिल्कुल भी डर नहीं है।

आगरा के अमित प्रताप ने कहा कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। महाराष्ट्र के अमूल पूनम ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया कि हर स्थान पर पीने के पानी, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।

राजस्थान के दिलकुश ने बताया कि उन्हें केदारनाथ धाम में करीब 10 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़कें पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह किया। आगरा से आए राहुल ने बताया कि वो बीते 7 सालों से लगातार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है।

स्थानीय व्यापारी सचिन जी ने बताया कि वो बीते 8 वर्षों से केदारनाथ में रह रहे हैं। इस साल यात्रा में बिजली, पानी एवं सड़कों की व्यवस्था में और अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ में विकास में बहुत सुधार आया है।

Leave a Comment