Uttarakhand Government Advertisement

Hemkund Sahib : हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से होगी शुरू

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : Hemkund Sahib, देहरादून। हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होगी। इस हेतु चमोली जिला प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Comment