Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand news-CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित मोबाइल ऐप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया। यह ऐप विशेष रूप से किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को आधुनिक कृषि तकनीकों, रियल-टाइम मौसम अपडेट और बाजार से जोड़ने के लिए तैयार किया गया है।

‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • रियल टाइम मौसम अलर्ट: किसानों को मौसम की सटीक जानकारी और अग्रिम चेतावनी।
  • एआई (AI) आधारित पहचान: एआई तकनीक से फसल रोगों की त्वरित पहचान और फसल-विशिष्ट कृषि सलाह।
  • बाजार और लॉजिस्टिक्स: कृषि उत्पादों की जानकारी के साथ-साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा।
  • स्वयं सहायता समूहों को मंच: ग्रामीण उद्यमों और एसएचजी को सीधे बाजार से जोड़ने का सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म।

आधुनिक तकनीक से सुगम होगी खेती मुख्यमंत्री ने इस किसान-केंद्रित पहल के लिए समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां और सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में यह ऐप बेहद उपयोगी साबित होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग प्रदान करना है।

लॉन्चिंग के अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी और मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की ओर से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल व सूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।