Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand News : भगवान मदमहेश्वर के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खोले

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : Uttarakhand News , देहरादून। उत्तराखण्ड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर Madmaheshwar के कपाट आज विधिवत शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर Madmaheshwar मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मदमहेश्वर की यात्रा हर वर्ष मई माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकाल में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में सम्पन्न होती है।

एक देश-एक चुनाव हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है पहल

Leave a Comment