Uttarakhand Government Advertisement

uttarakhand news-सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया ‘फ्लैग-इन’

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का औपचारिक रूप से ‘फ्लैग-इन’ किया। इन अभियानों में भारत और विदेश की कई दुर्गम चोटियों को फतह करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान शामिल है। मुख्यमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम के साहस, अनुशासन और तकनीकी दक्षता की जमकर तारीफ की।

माउंट एकांकागुआ (अर्जेंटीना) पर लहराया तिरंगा जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS) पहलगाम और NIM के संयुक्त अभियान का नेतृत्व कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया। इस छह सदस्यीय दल ने 22 फरवरी 2026 को अर्जेंटीना स्थित दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर) पर सफल आरोहण किया था। इस ऐतिहासिक अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से फ्लैग ऑफ किया था।

नुन-कुन श्रृंखला की तीन चोटियों पर एक साथ कामयाबी NIM के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित के नेतृत्व में चलाए गए ‘नुन-कुन अभियान-2026’ ने एक ही अभियान के दौरान तीन अलग-अलग चोटियों को फतह कर बड़ी उपलब्धि हासिल की:

  • 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस): माउंट कुन (7,077 मीटर) पर सफल आरोहण।
  • 26 अगस्त 2026: माउंट डेल्टा-41 (5,908 मीटर) पर फतह।
  • 31 अगस्त 2026: माउंट नुन (7,135 मीटर) के शिखर पर सफल आरोहण।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं ये उपलब्धियां: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने अभियान के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि NIM ने साहसिक खेलों, युवा विकास और उच्च हिमालयी प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। पर्वतारोहियों की ये उपलब्धियां न केवल युवाओं को प्रेरित करेंगी, बल्कि राज्य की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी और मजबूत करेंगी।”

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद फ्लैग-इन समारोह के अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) अमित कुमार सिन्हा, NIM के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित, JIM&WS के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह, कैप्टन जी. संतोष कुमार सहित NIM के कई अधिकारी और पर्वतारोहण दल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।