Uttarakhand Government Advertisement

MDA का बड़ा Expansion — Moradabad, Sambhal और Amroha के 219 गांव अब Authority के दायरे में

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जिलों के लगभग 219 गांव अब MDA के क्षेत्र में लाए गए हैं। कांठ, दिल्ली रोड, रामपुर रोड और संभल रोड जैसे प्रमुख हाईवे के किनारे बसे ये गांव प्राधिकरण की सीमा में शामिल किए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास का रास्ता साफ हो गया है।

मास्टर प्लान तैयार, सरकार को प्रेजेंटेशन

विस्तारित क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है और इस संबंध में राज्य सरकार को प्रेजेंटेशन भी दिया गया है। प्राधिकरण का उद्देश्य हाईवे कॉरिडोर के आसपास अव्यवस्थित निर्माण पर रोक लगाकर योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है।

बिना मैप अप्रूवल निर्माण होगा अवैध

विस्तार के बाद अब इस दायरे में कोई भी निर्माण बिना मैप अप्रूवल के नहीं हो सकेगा। बिना स्वीकृति के बनाई गई इमारत को अवैध माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि इस कदम से क्षेत्र में बेतरतीब बसावट पर अंकुश लगेगा और नागरिक सुविधाओं का विस्तार योजनाबद्ध तरीके से होगा।