नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: Xiaomi ने 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किए गए Redmi 17C 5G की पहली सेल का ऐलान कर दिया है। फोन की पहली सेल कल 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
कीमत की बात करें तो Redmi 17C 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹20,999 रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹22,999 में मिलेगा। यह फोन बजट सेगमेंट में 5G खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प माना जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। कैमरे के मामले में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें IP64 रेटिंग, वेट टच सपोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन HyperOS 3 पर चलेगा और Circle to Search जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा। यह Coffee Brew, Purple Dawn और Dark Night कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
स्रोत: Xiaomi की आधिकारिक घोषणा

