मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
मुरादाबाद- जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फैलदा गांव में झकझोर करने वाला एक मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी, तो वहीं पत्नी की मौत के सदमे में आए पति भी ट्रेन के आगे कूद गया। इसमें उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्र में कोहराम मच हुआ है। घटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
फैलदा गांव निवासी अमीर चन्द्र (35) किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम करते थे। उनका विवाह करीब आठ साल पहले चंदौसी थाना क्षेत्र के गूमथूल गांव की मीरा कुमारी (30) से हुआ था। उनके दो बच्चे माधव और वासु हैं। परिवार का जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ समय पहले मीरा ने लोधीपुर गांव में ही स्थित पीतल फर्म में काम करना शुरू कर दिया। यह बात पति अमीर को नागवार गुजरी। नौकरी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहने लगा।
रविवार शाम नौकरी को लेकर दोनों के बीच इसी को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी मीरा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले गए। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसकी रविवार देर रात मौत हो गई। इससे आहत पति ने सोमवार सुबह गांव से गुजरने वाली रेल लाइन में पहुंच गए, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इससे शरीर क्षत-विक्षत हो गया।
अमीर की भी मौत की खबर फैलते ही पूरे फैलदा गांव में सनसनी फैल गई। कुछ घंटों के भीतर पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी योगेश मावी और सीओ हाईवे समेत कई पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई
- क्या आपको पता है Ramayana 11 दिन में ₹1,384 करोड़ पार कर गई?
- 17 नवंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार को गोपाष्टमी के दिन इन राशियों पर हनुमान जी की कृपा
- UP में आज से जनगणना की स्व-गणना शुरू, घर बैठे ऐसे भरें अपना विवरण: क्या आपको पता है आखिरी तारीख क्या है?
- iPhone 17 Pro ₹60,000 से कम में, जानें कैसे मिलेगा ऑफर
- क्या आपको पता है ‘चाल’ गाना क्यों चर्चा में है? मासूम शर्मा और निधि शर्मा का धमाका

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

