नई दिल्ली, भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है. इंटरनेशनल गैंगस्टर और गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है. यह कार्रवाई सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त मेहनत का नतीजा है. अनमोल बिश्नोई का भारत वापस आना, इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
अनमोल बिश्नोई देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित है, जिनमें शामिल हैं-
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड
और इसके अलावा कई राज्यों में भी उस पर गंभीर केस दर्ज हैं.
कुछ साल पहले वह विदेश में पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ एक नाइट पार्टी में भी देखा गया था, जिसके बाद उसकी काफी चर्चा हुई थी. साल 2024 में उसे अमेरिका में हिरासत में लिया गया था और तभी से वह वहां की एजेंसियों की कस्टडी में था.
अनमोल का भारत लौटना इसलिए भी अहम है क्योंकि वह गुजरात के अहमदाबाद की जेल में बंद देश के नए ‘डॉन’ कहे जा रहे लॉरेंस बिश्नोई का सगा भाई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई ऑपरेशनों की जिम्मेदारी भी अनमोल ही संभालता था.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

