मनोज ठाकुर, संवाददाता
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। डिडौली थाना क्षेत्र के गांव खया माफी में एक बार फिर चोरों ने किसानों को निशाना बनाया है। रात के सन्नाटे में चोर ताले तोड़-तोड़कर ट्यूबवेल के कीमती ऑपरेटर चुराकर ले गए। अब गांव के किसान परेशान हैं, रात में कोई खेत पर सोए तो डर लगता है, घर पर सोए तो चोर खेत साफ कर देते हैं।
एक रात में पांच किसानों का नुकसान
गांव खया माफी के किसानों ने बताया कि बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले मनोज कुमार के ट्यूबवेल का ताला तोड़ा गया और पूरा ऑपरेटर गायब। इसके बाद हरिकिशन, जुबैर, प्रेमपाल और नासिर के ट्यूबवेलों पर भी चोरों ने कहर बरपाया। पांचों किसानों के ट्यूबवेल के ताले टूटे मिले और ऑपरेटर गायब।
यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में खया माफी और आसपास के गांवों में दर्जनों ट्यूबवेल ऑपरेटर चोरी हो चुके हैं। चोर रात में आते हैं, लोहे की रॉड या कटर से ताला तोड़ते हैं, ऑपरेटर निकालते हैं और 10-15 मिनट में फरार हो जाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये चोर इतनी सफाई से काम करते हैं कि आसपास के लोग भी पता नहीं लगा पाते।
गांव में दहशत का माहौल
अब खया माफी गांव में रात के समय दहशत का माहौल है। किसान रात-रात भर जागकर अपने ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे हैं। कई किसानों ने तो अपने-अपने ट्यूबवेल पर लोहे की जाली और अतिरिक्त ताले लगवा लिए हैं, लेकिन चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि वो कुछ भी कर गुजरते हैं।
- Aaj Ka Rashifal: आज हनुमान जी की इन राशियों पर रहेगी कृपा होगा धनलाभ
- Amroha News-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में जनपदभर में हुए भव्य कार्यक्रम
- मदर्स डे पर विशेष: (Mother’s Day)-एक मां का संघर्ष जिसने बदल दी पूरे परिवार की तकदीर!
- Moradabad Breaking: पीतल कारोबारी के घर पड़ी करोड़ों की डकैती!
- Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की वायरल भविष्यवाणी! इन 5 राशियों को मिलता है मनचाहा प्यार और छप्पर फाड़ धन