फतेहपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लेखपाल से शादी से ठीक एक दिन पहले फंदा लगाकर जान दे दी. मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा का है. मृतक का नाम सुधीर कुमार कोरी (25) था. सुधीर जिले के जहानाबाद विधान सभा में एसआईआर का कार्य कर रहा था.
सुधीर की शादी 26 नवंबर को होनी थी और घर में पहले ही शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं. मंगलवार सुबह कमरे में सुधीर की लाश फंदे से लटकती देखी. आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. मौके पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी एसडीएम प्रियंका और कोतवाल हेमंत मिश्रा फारेंसिक टीम के साथ मौके पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें निलंबित करने की धमकी दी गई थी. परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कानूनगो सुधीर घर पहुंचे और फीडिंग के लिए कुछ फॉर्म की गड्डी सौंप कर चले गए. इसके कुछ समय बाद करीब सात बजे सुधीर ने कमरा बंद करके फंदा लगा लिया.
लगभग साढ़े सात बजे परिजनों ने उन्हें फंदे से लटकता पाया तो सभी की चीख निकल गई. आस-पास के लोग भी वहां आ पहुंचे. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस और प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.
पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
लेखपाल साथी की मौत की सूचना पाकर लेखपाल संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए. नाते-रिश्तेदारों का भी मृतक के घर में तांता लगा हुआ है. हर कोई आत्महत्या के कारणों को जानना चाह रहा है. मगर सटीक जवाब किसी के भी पास नहीं. मौके पर पहुंचा प्रशासनिक हमला भी मामले की गहराई से जांच कर रहा है. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. लेखपाल सुधीर ने आत्महत्या किन कारणों से की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही कोई कारण स्पस्ट हो सकता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

