मनोज ठाकुर, संवाददाता
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। डिडौली थाना क्षेत्र के गांव खया माफी में एक बार फिर चोरों ने किसानों को निशाना बनाया है। रात के सन्नाटे में चोर ताले तोड़-तोड़कर ट्यूबवेल के कीमती ऑपरेटर चुराकर ले गए। अब गांव के किसान परेशान हैं, रात में कोई खेत पर सोए तो डर लगता है, घर पर सोए तो चोर खेत साफ कर देते हैं।
एक रात में पांच किसानों का नुकसान
गांव खया माफी के किसानों ने बताया कि बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले मनोज कुमार के ट्यूबवेल का ताला तोड़ा गया और पूरा ऑपरेटर गायब। इसके बाद हरिकिशन, जुबैर, प्रेमपाल और नासिर के ट्यूबवेलों पर भी चोरों ने कहर बरपाया। पांचों किसानों के ट्यूबवेल के ताले टूटे मिले और ऑपरेटर गायब।
यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में खया माफी और आसपास के गांवों में दर्जनों ट्यूबवेल ऑपरेटर चोरी हो चुके हैं। चोर रात में आते हैं, लोहे की रॉड या कटर से ताला तोड़ते हैं, ऑपरेटर निकालते हैं और 10-15 मिनट में फरार हो जाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये चोर इतनी सफाई से काम करते हैं कि आसपास के लोग भी पता नहीं लगा पाते।
गांव में दहशत का माहौल
अब खया माफी गांव में रात के समय दहशत का माहौल है। किसान रात-रात भर जागकर अपने ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे हैं। कई किसानों ने तो अपने-अपने ट्यूबवेल पर लोहे की जाली और अतिरिक्त ताले लगवा लिए हैं, लेकिन चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि वो कुछ भी कर गुजरते हैं।
- Bank Holiday October 2026: दशहरे पर 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी List
- Tomato Price Today: दिल्ली में टमाटर 50% महंगा, प्याज-आलू के ताजा भाव भी जानें
- Mandi Bhav Today: UP में धान का भाव ₹2926/क्विंटल, बासमती के ताजा Rates जानें
- Rani Lakshmibai Scooty Scheme: 50,000 छात्राओं को अगले महीने मिलेगी Free Scooty — CM Yogi का ऐलान
- RBI Repo Rate Decision 7 October: Home Loan की EMI बढ़ेगी या घटेगी? जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

